फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइम्स बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पूरी बिल्डिंग में भरा धुआं, इमारत के कुछ हिस्सों को तोड़ा

Mon, 27 Feb 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टाइम्स की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईटीओ के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित टाइम्स बिल्डिंग में रविवार शाम भीषण आग लग गयी। कुछ ही देर में धुंए ने पूरी इमारत को अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालकर आग बुझाने में जुट गयी। आग की भयावहता को देखते हुए हाइड्रॉलिक गाड़ी समेत 20 और दमकल की गाडिय़ां मौके पर बुलाया गया।

खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राथमिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामनेे आ रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

एक एक कर दमकल की 32 गाडियां मौके पर पहुंच गयी

टाइम्स की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक शाम करीब पौने पांच बजे टाइम्स बिल्डिंग के सर्वर रूम में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही वहां मौजूद लोग बाहर निकल गये। लेकिन कुछ पल में ही धुंआ का गुब्बार पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया।

आग लगने की जानकारी मिलते ही एक एक कर दमकल की 32 गाडियां मौके पर पहुंच गयी। दमकल कर्मियों ने बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में फंसे करीब दर्जन भर लोगों को बाहर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धुंआ ज्यादा होने की वजह से आग दमकलकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। मौके पर पहुंची हाइड्रॉलिक गाड़ी की मदद से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। करीब पौने नौ बजे तक बिल्डिंग से धुंआ निकल रहा था। 
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है

टाइम्स की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
दमकल अधिकारियों का कहना है कि सर्वर रूम में लगी आग को बुझा लिया गया है लेकिन दूसरी जगह से निकल रहे धुंआ से अंदेशा है कि आग अभी पूरी तरह से बुझी नहीं है।

दमकलकर्मी बिल्डिंग में फैले धुंए को निकालने के लिए इमारत के कुछ हिस्से को तोड़ भी रहे हैं। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग बुझाने के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें