फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyendar Jain: अकेला महसूस कर रहा हूं, किसी को...पूर्व मंत्री ने खत में की थी ये डिमांड, जेल अधीक्षक पर एक्शन

Mon, 15 May 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने तिहाड़ जेल नंबर सात के अधीक्षक को एक पत्र लिखकर अपने सेल में कैदियों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इस पर एसपी ने दो कैदी उनकी सेल में शिफ्ट कर दिए। अब जेल प्रशासन ने तिहाड़ की जेल नंबर 7 के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधीक्षक को दो कैदियों को आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में रखने पर नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन 11 मई को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में लिखा कि वो काफी अकेलापन महसूस कर रहे हैं, और मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला नहीं रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


अनुरोध पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की सेल में जेल अधीक्षक ने दो कैदियों को रख दिया था। इसे लेकर सत्येंद्र जैन की सुरक्षा पर सवाल उठ गए थे, तिहाड़ जेल प्रशासन ने इस मामले में अब जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

आपको बता दें कि सत्येंद्र जैन को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही कड़ी सुरक्षा वाली जेल में बंद हैं। उन्होंने 11 मई को एक पत्र लिखकर उन्हें अन्य कैदियों के साथ रखने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने अकेलेपन के कारण अवसाद और अधिक सामाजिक संपर्क की आवश्यकता का हवाला दिया था। उन्होंने लिखा था कि एक डॉक्टर ने यह सलाह दी थी। उन्होंने कम से कम दो और लोगों के साथ रहने का अनुरोध किया था। चिट्ठी में लिखा था कि अकेलेपन के कारण मैं उदास महसूस कर रहा हूं। 

एक मनोचिकित्सक ने मुझे और अधिक सामाजिक संपर्क का सुझाव दिया है। उन्होंने कम से कम दो और लोगों के साथ रहने का अनुरोध किया। जैन ने पत्र में दो नामों का भी जिक्र किया। इसके बाद अधीक्षक ने दो कैदियों को दिल्ली के पूर्व मंत्री के सेल में स्थानांतरित कर दिया। 

 
विज्ञापन

जेल अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन को पता चलने के तुरंत बाद उन्हें वापस उनके सेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधीक्षक ने जेल प्रशासन के साथ इस मामले पर चर्चा किए बिना यह निर्णय लिया। जेल नंबर 7 के अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। उन्हें नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें