तिहाड़ जेल की दीवार फांदकर दो कैदियों के भागने की घटना के मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाते हुए दिल्ली सरकार ने जेल संख्या सात के अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।
सरकार ने जेल-प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि जब तक मामले की जांच चल रही है तब तक अधीक्षक बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर न जा पाएं। वहीं जेल की व्यवस्था में सुधार के लिए गृह मंत्री ने जेल-प्रशासन से योजना बनाने के लिए भी कहा है।
दिल्ली सरकार ने जेल संख्या सात के अधीक्षक को यह कहते हुए निलंबित किया है कि अधीक्षक के ड्यूटी पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। यही नहीं इस पूरे मामले में जेल अधीक्षक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।