फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में कोरोना का पहला मामला, सहायक अधीक्षक पाए गए संक्रमित, दो कारागार क्वारंटीन सेंटर में तब्दील

Mon, 25 May 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • धिकारियों के मुताबिक, उनमें संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
  • अधीक्षक केंद्रीय कारागार नंबर-7 में तैनात हैं और परिवार के साथ तिहाड़ आवासीय परिसर में रहते हैं
  • नके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है
विज्ञापन
Tihar jail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी व मंडोली जेल के बाद अब तिहाड़ जेल संख्या सात के सहायक अधीक्षक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, उनमें संक्रमण का कोई भी लक्षण नहीं था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। अधीक्षक केंद्रीय कारागार नंबर-7 में तैनात हैं और परिवार के साथ तिहाड़ आवासीय परिसर में रहते हैं। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक, संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया और उनके करीबी संपर्क में रहे जेल के एक कर्मचारी के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं और उसके नतीजे का इंतजार है। 

दो जेल क्वारंटीन सेंटरों में तब्दील
राजधानी की जेलों में कोरोना वायरस के मामले आने के बाद तिहाड़ व मंडोली की दो जेलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील कर   दिया गया है। इनमें बंद कैदियों को दिल्ली की अन्य जेलों में भेज दिया गया है। क्वारंटीन सेंटर बनाई गई दोनों जेलों में नए कैदियों को रखा जा   रहा है।
विज्ञापन


 जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को मंडोली की 15 नंबर जेल को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इससे पहले तिहाड़ की दो नंबर जेल क्वारंटीन सेंटर बनाई जा चुकी है। इन जेलों में बंद करीब सैकड़ों कैदियों को तिहाड़ व रोहिणी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

तिहाड़ जेल प्रवक्ता राजकुमार ने बताया कि नए कैदियों को 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखने के दौरान उनका लगातार मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। पिछले दिनों रोहिणी जेल में 15 कैदी समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मंडोली जेल के एक अधिकारी भी संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें