फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के आने से पहली बार हुआ ये सब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन से पूर्व राजधानी को किले में तब्दील कर दिया गया है। शनिवार शाम से राजधानी के सभी बार्डरों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी जगह-जगह पिकेट लगाकर वाहनों की जांच करते नजर आए। नई दिल्ली जिला इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए नजर आए।

सूत्रों की मानें तो राजधानी में कभी सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम नहीं किए गए, जितना इस बार देखने को मिल रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शनिवार से ही दिल्ली पुलिस के करीब 50 हजार जवान सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

इतने ही अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के अन्य राज्यों से आने वाले सभी रास्तों पर संकरी पुलिस पिकेट लगाकर जांच की जा रही है।

हर पिकेट पर लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद हैं। रविवार सुबह राष्ट्रपति ओबामा दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली पुलिस के जवान अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के साथ राजधानी की 75 हाईराइज इमारतों पर तैनात हैं।

शनिवार रात से ही नई दिल्ली जिले में स्थित भूमिगत मेट्रो स्टेशन व इमारतों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं राजधानी में लगाए गए 15 हजार सीसीटीवी कैमरों से भी सुरक्षा कर्मी हर पल की जानकारी रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें