फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के टिफिन में जंक फूड हुआ तो मम्मी होंगी तलब

Thu, 23 Jul 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में लंच के लिए अगर बच्चों को टिफिन में जंकफूड दिया गया, तो मम्मियों की खैर नहीं। टिफिन में जंकफूड मिलने पर स्कूल प्रबंधन मम्मी-पापा को तलब करेगा।
विज्ञापन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने टीएचए के स्कूलों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि बच्चों के टिफिन की स्कूलों में जांच की जाएगी। जंकफूड मिलने पर पैरेंट्स से जवाब मांगा जाए।

टीएचए के स्कूल इस आदेश को लागू करने में जुट गए हैं। सर्कुलर के अनुसार जंकफूड बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हैं। इससे उनमें फैटी लीवर और ओबेसिटी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद स्कूलों की तरफ से पैरेंट्स को सिर्फ पौष्टिक आहार ही टिफिन में रखने की चेतावनी दी गई है। बच्चों को टिफिन में रोटी, पराठा, सब्जी, दाल-चावल आदि लाने के लिए कहा गया है।

इसके बाद भी यदि टिफिन में जंकफूड मिला तो पैरेंटस को स्कूल प्रबंधन तलब करेगा। डीएवी बृज विहार की प्रिंसिपल सीमा बजाज ने बताया कि सर्कुलर के अनुसार जंकफूड लाने पर रोक लगा दी गई है।

डीएलएफ की प्रिंसिपल की सीमा जैरथ ने कहा कि पैरेंट्स को सर्कुलर के मुताबिक निर्देश दे दिए गए हैं।

बच्चों के साथ टीएचर करेंगे लंच
सर्कुलर को प्रभावी करने के लिए टीचर कक्षा में बैठकर बच्चों के साथ ही लंच करेंगी। जिससे टीचर अपने लंच के साथ ही बच्चों के टिफिन में लाए गए भोजन पर भी नजर रख सकें।

जंकफूड नुकसानदेह
बाल रोग विशेषज्ञ डा. सचिन भार्गव ने बताया कि जंक फूड लिवर को फैटी लिवर बनाता है। ओबेसिटी की समस्या होती है। मोटापा होने पर कम उम्र में बच्चे गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें