फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज बसों के टिकट का भुगतान पेटीएम से

Sun, 04 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड जाने के लिए बस टिकट खरीदने में अब कैश की किल्लत आपके सामने नहीं आएगी। उत्तराखंड परिवहन निगम दिल्ली में दोनों बड़े बस अड्डों आईएसबीटी कश्मीरी गेट और आनंद विहार पर टिकट बुकिंग के पैसे ई-वॉलेट पेटीएम से स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि यह सुविधा सिर्फ बस अड्डे पर बने काउंटर से टिकट खरीदने पर ही मिलेगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के उप मुख्य कार्यकारी निदेशक यशपाल सिंह ने बताया कि नोटबंदी के पहले से ही पेटीएम के साथ बातचीत चल रही थी।

दिल्ली के दोनों बस अड्डों पर हम अकेले परिवहन निगम हैं, जो यात्रियों को ई-वॉलेट से भुगतान की सुविधा दे रहे हैं। पेटीएम हमारे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे चुका है। यात्री मोबाइल ऐप के जरिये हमारे पेटीएम क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं देना पड़ेगा। काउंटर के अलावा बसों में टिकट खरीदने पर भी पेटीएम सुविधा शुरू करने पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान रोडवेज के साथ भी पेटीएम की बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें