फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ हुई बारिश, ठंडक बढ़ी, आज भी संभावना

Fri, 21 Feb 2020 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रात भर चला बूंदाबांदी का सिलसिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चढ़ते पारे से बृहस्पतिवार को लोगों को राहत मिली है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में देर रात गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाको में बिजली कड़कने के साथ जमकर बारिश हुई। इससे ठंडक बढ़ गई। बारिश के साथ तेज हवाओं ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा। साथ में सर्द हवाएं भी चलती रहीं और मौसम में ठंडक बढ़ाती रहीं। रात भर होती रही बूंदाबांदी के बीच लोग एक बार फिर आग तापते हुए नजर आए। 

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह से ही बादलों का आवागमन था। देर रात हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से अचानक पारा में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी काले बादलों के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन बृहस्पतिवार को शुरू हुए बरसात और सर्द हवाओं के सिलसिले ने मौसम में एक बार फिर ठंडक पैदा कर दी है। 

उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से नमी आने से वीरवार को हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदल गया। हिसार में शाम को 1.2 एमएम बारिश हुई, जबकि हांसी के पास रामायण गांव में ओले गिरने से सरसों की फसलों को नुकसान हुआ। 

रोहतक, अंबाला, करनाल, जींद, सोनीपत समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।  

जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का मिजाज बदला है। वहां कल कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई और आज भी आसार हैं। मौसम के कारण कई इलाकों ंमें आवागमन प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें