इस संबंध में दो मामले ग्रेटर कैलाश और एक मामला डिफेंस कॉलोनी थाने में दर्ज है। शनिवार को सूचना मिली कि दोनों न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सूर्या होटल में ठहरी हैं। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।
कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं दोनों
अनुराधा को 2015 में गोवा में एक बुकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कई माह जेल में बंद रहने के बाद उसे कोर्ट ने जमानत दे दी। मां-बेटी दोनों विलासिता का जीवन जीने की आदी हैं और ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया व श्रीलंका की यात्रा कर चुकी हैं।