महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार, हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में कहा है कि वह ड्राइवर की नौकरी करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। आरोप है कि उसकी बेटी घर से पुराने घर जा रही थी। रास्ते से उसकी बेटी का इसताक व दो अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। उसकी बेटी ने शोर मचाना चाहा तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जंगल में ले गए।
जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुएं में फेंकते समय उसकी बेटी चिल्लाई तो आस-पास के लोग वहां पहुंच गए और कुएं से बाहर निकाला, लेकिन इस दौरान लड़की बेहोश हो चुकी थी, वह अपनी बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। होश में आने के बाद उसकी बेटी ने पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद पीड़ित इसकी शिकायत लेकर महिला थाना पहुंचे।