फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर टोका तो तीन युवकों ने सिपाही की कर दी धुनाई, बाद में पकड़े गए

Fri, 03 Jul 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • नशे में धुत सभी आरोपी गिरफ्तार
  • सरकारी काम में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन इलाके में मास्क के लिए टोकने पर नशे में धुत तीन युवकों ने सिपाही की पिटाई कर दी। सिपाही ने तुरंत इसकी सूचना थाने में दी। थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानेे में तैनात पूरनमल (29) बुधवार को इलाके में बाइक पर गश्त कर रहा था। हिंदूराव अस्पताल के गोल चक्कर के पास पूरनमल ने तीन युवकों को बिना मास्क पहने आते देखा। उसने युवकों को रोककर मास्क नहीं पहनने के बारे में पूछा। 

इतना सुनते ही तीनों युवक सिपाही के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। सिपाही ने तुरंत मदद के लिए थाने में फोन कर दिया। इतने में तीनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच थाने की गश्त करने वाली गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवकों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को पुलिस थाने लेकर आई। जहां नशे में आरोपियों ने काफी शोरशराबा किया। पूरनमल का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार युवकों की पहचान मलकागंज बस्ती निवासी जितेंद्र, मयूर विहार फेज तीन निवासी अभिषेक और करोलबाग निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है आरोपी जितेंद्र एक सेशन जज का ड्राइवर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें