फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो भारत के तीन साल पूरे: 4.5 करोड़ से अधिक ने किया सफर, 1.68 लाख यात्रियों का दैनिक रिकॉर्ड बना; जानें आंकड़े

Sun, 18 Oct 2026 05:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने नमो भारत ट्रेन के तीन साल पूरे होने पर नमो भारत दिवस 2026 मनाया गया। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ से अधिक यात्राएं दर्ज हुईं।
विज्ञापन
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन के परिचालन के तीन साल पूरे होने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत दिवस 2026 मनाया। इस दौरान कॉरिडोर की उपलब्धियों, यात्रियों को मिल रही सुविधाओं और क्षेत्रीय परिवहन में आए बदलावों को साझा किया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

एनसीआरटीसी के अनुसार, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर अब तक 4.5 करोड़ से अधिक यात्राएं दर्ज की जा चुकी हैं। वर्तमान में इस मार्ग पर प्रतिदिन 1.1 लाख से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं, जबकि एक दिन में करीब 1.68 लाख यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड भी बन चुका है। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नमो भारत केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प, समर्पण और भारतीय संस्कृति के मूल्यों की प्रेरणा है। यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को नई गति दे रही है और शहरी परिवहन के भविष्य को नया आयाम प्रदान कर रही है। 

17 किलोमीटर से शुरू हुआ था सफर
नमो भारत कॉरिडोर पर परिचालन की शुरुआत अक्तूबर 2023 में साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड से हुई थी। इसके बाद अलग-अलग चरणों में पूरे कॉरिडोर को यात्रियों के लिए खोला गया। 22 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ मेट्रो के साथ पूरे 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।
विज्ञापन

श्री मनोहर लाल ने कहा कि बेहतर परिवहन व्यवस्था लोगों को रोजगार, शिक्षा और आर्थिक विकास के नए अवसरों से भी जोड़ती है। एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत की सेवाओं से शिक्षण संस्थानों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच आसान होने से यात्रियों के समय की बचत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें