दोपहर करीब 12 बजे से दिल्ली सरकार की ओर से जारी टेलीफोन नंबर -23348334 डायल कर सवाल पूछे जा सकेंगे। इनमें कुछ सवालों के जवाब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद देंगे। जबकि अन्य विभागों से जुड़े सवाल संबंधित मंत्री देंगे।
वहीं सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सरकार सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों से cmdelhi@nic.in पर ई-मेल करके भी सवाल पूछे जा सकेंगे।