फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक ने बच्ची का किया यौन उत्पीड़न: दिल्ली के निजी स्कूल में पढ़ती है तीन साल की मासूम, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 10:08 AM IST
Akash Dubey एजेंसी, दिल्ली

सार

बवाना के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। स्कूल टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बवाना इलाके के एक निजी स्कूल की तीन साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्कूल के टैक्सी चालक विकास को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन

आरोप है कि टैक्सी चालक विकास ने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया। उसने कई बार बच्ची के साथ अनुचित स्पर्श किया। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही थी। इसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को जानकारी दी। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल में तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने फुटेज देखकर आरोपी ड्राइवर विकास की पहचान की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

फोन में मिले कई वीडियो
जांच में पता चला कि आरोपी विकास करीब आठ महीने से स्कूल के लिए टैक्सी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फोन में छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाने के कई वीडियो मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी सुरक्षित कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें