फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बसपा विधायक के घर में घुसे तीन चोर, एक गिरफ्तार, दो फरार

Sun, 08 Sep 2019 01:44 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राजस्थान की नदबई विधानसभा सीट से बसपा विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के नोएडा स्थित आवास में एक साथ तीन चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि चोरी की घटना को अंजाम देने में वे असफल रहे और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन


विधायक अवाना का घर नोएडा के सेक्टर-11 में है। रविवार तड़के ही एक साथ तीन चोरों ने घर में घुस कर चोरी की कोशिश की, लेकिन जैसे ही वे सामान समेटने लगे, उसी दौरान परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।

उन्हें मामला समझते देर नहीं लगी। उन्होंने चोरों को देखते ही शोर मचाया और एक चोर को पकड़ कर सेक्टर 24 थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बाकी दो चोर मौके से फरार होने में सफल रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें