दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज के तीन छात्रों समेत चार लोगों की तेज बहाव वाली पेरियार नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वाला अन्य शख्स रिसॉर्ट का मालिक था। घटना शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे पनियेली पोरू में हुई।
मरने वालों की पहचान हो गई है। ये हैं संस्कृत तृतीय वर्ष के छात्र अनुभव चंद्रा और आदित्य पटेल, केमेस्ट्री ऑनर्स में प्रथम वर्ष के केनेथ जॉन और रिसॉर्ट मालिक बेनी। घटना के बारे में बताया जाता है कि इस पर्यटक स्थल के नजदीक नदी काफी खतरनाक हो जाती है।