सामान्य हाइट पर तीन मंजिला बस का डिजाइन शनिवार को दिल्ली में लॉन्च किया गया। ग्राफिक्स के जरिए इस लेआउट डिजाइन दिखाते समय बताया गया कि अगर चाहे तो इसके इसके टॉप फ्लोर (तीसरी मंजिल) को खुला रखा जा सकता है।
चाहें तो इसे ग्लास से कवर कर सकते हैं। इसे बना रहे मेरठ के तीनों युवाओं बताया कि 100 सीटों वाले इस बस को बनाने के लिए 50 लाख रुपये तक की लागत आएगी। यह कीमत एक लग्जरी बस की कीमत से कम है।
पढ़ें-दिल्ली NCR में तीन मंजिला बस का सफर जल्द!
मेरठ के तीन दोस्त प्रशांत, सचिन और संदीप ने शनिवार को वाईएमसीए में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसका डिजाइन दिखाते हुए बताया कि यह बस स्कूलों, कॉरपोरेट कैब, कॉलेज में इस्तेमाल के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।
उन्होंने इस पूरे प्रोजेक्ट का नाम घज रखा है। इसमें 100 सीटों की व्यवस्था की गई है। साथ ही इसमें लगेज रखने का पर्याप्त स्थान होने केसाथ लग्जरी सीटें और एसी भी होगा।
प्रशांत ने बताया कि इसमें आगे व पीछे दोनों तरफ से इंट्री है। आगे के दरवाजे से दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाने का रास्ता होगा जबकि पीछे के दरवाजे से सिर्फ उतरने की व्यवस्था होगी।
पहले फ्लोर पर उतरने व चढ़ने के लिए कार की दरवाजों का सिस्टम लगाया जाएगा। सीट की प्रत्येक कतार के साथ एक दरवाजा होगा। अगर ग्राउंड फ्लोर पर आठ कतार में सीटें है तो उसमें आठ दरवाजे भी होंगे। इससे ग्राउंड फ्लोर पर उतरने चढ़ने के लिए यात्रियों को आगे पीछे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सचिन ने बताया कि इसकी लागत का पैसा जुटाने के लिए हम निवेशकों की मदद ले रहे है। इसके लिए लोगों से मदद भी मांगी जा रही है। यह मदद एक निवेश के रूप में होगा। उन्होंने बताया कि वह 2016 तक इस बस को फ्लोर पर ले आएंगे।