दिल्ली के मालवीय नगर में ई ब्लॉक के सामने संदिग्ध तीन बोरे पड़े मिले हैं, जिनमें से खून बह रहा था। मामले की सूचना पर थाना अध्यक्ष मालवीय नगर मौके पर पहुंचे। बोरे के आसपास बहुत बुरी तरह से बदबू फैली हुई थी। स्थानीय निवासी कयास लगा रहे कि बोरी में किसी की लाश हो सकती है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि किसी जानवर के अवशेष लग रहे हैं, जिनकी जांच एफएसएल टीम द्वारा की जा रही है। सत्यापन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।