फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा : व्यपारी से मारपीट मामले में तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर 

Sat, 08 Aug 2020 08:53 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में एक व्यापारी के साथ शुक्रवार की रात को कथित रूप से मारपीट करने के मामले में पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने चौकी प्रभारी तथा दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को शुक्रवार को एक महिला ने सूचना दी थी, कि उसके साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर धूम मानिकपुर के चौकी प्रभारी तथा दो कांस्टेबल मौके पर पहुंचे।

चंदर ने बताया कि उन लोगों ने महिला से मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और  उसके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जांच में वीडियो सही पाया गया। जिस पर  त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी व दोनों कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार कर रहे हैं।

10 मई से अब तक ग्रेटर नोएडा में तैनात 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नागरिकों से दुर्व्यवहार के लिए या तो लाइन हाजिर किया गया है या निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें