फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से गायब हुए धोनी का तीनों फोन बरामद

Mon, 20 Mar 2017 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन
द्वारका स्थित पांच सितारा होटल वेलकम से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गायब हुए तीन मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। होटल में आग लगने के बाद एक दमकल कर्मी धोनी के कमरे से फोन लेकर चला गया था। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वेलकम होटल परिसर स्थित मॉल में आग लग गयी थी। होटल में विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए दिल्ली आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ठहरे हुए थे।

वह झारखंड टीम की अगुआई कर रहे हैं। आग लगने के बाद होटल कर्मी आकाश हंस ने धोनी को होटल में आग लगने की जानकारी दी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, वहां से निकलने के बाद धोनी वसंत कुंज चले गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से गायब हुआ था रिलायंस, लावा और आईफोन

कोलकाता स्टेशन पर धोनी
दोपहर में धोनी का ट्रैवल मैनेजर संदीप फोगट और असिस्टेंट विकास उनका सामान लेने होटल के कमरे में पहुंचे, जहां पता चला कि धोनी का आईफोन, रिलायंस लाइफ और लावा फोन गायब है। विकास ने इसकी जानकारी महेंद्र सिंह धोनी को दी।

उसके बाद धोनी ने द्वारका साउथ थाने में अपने फोन के गायब होने के बाबत शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  जांच के दौरान पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। जिसमें पता चला कि आग लगने के बाद धोनी के कमरे में तीन दमकलकर्मी गये थे।

पुलिस ने तीनों दमकल कर्मियों से संपर्क किया। फूल कुमार नाम के एक दमकलकर्मी ने पुलिस को बताया कि उसके पास धोनी के तीनों फोन हैं और उसने पुलिस को तीनों फोन सौंप दिये।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि फूल कुमार ने चोरी के नीयत से फोन नहीं लिया था, बल्कि आग लगने के बाद कमरों की जांच के दौरान फोन उठाया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि फोन क्रिकेटर धोनी के है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें