फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों की मौत का मामला: गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी तांत्रिक के पास आ रहे हैं फोन, लोग मांग रहे मदद

Fri, 13 Feb 2026 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

गिरफ्त में आने के बाद भी तांत्रिक के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे हैं। लोग अपनी समस्या की हल के लिए उससे मदद मांग रहे हैं।
विज्ञापन
तांत्रिक कमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीरागढ़ी में टिएगो कार में तीन लोगों की हत्या करने वाले तांत्रिक कमरुद्दीन को पुलिस जांच के लिए फिरोजाबाद यूपी ले गई है। गिरफ्त में आने के बाद भी तांत्रिक के मोबाइल पर लगातार फोन आ रहे हैं। लोग अपनी समस्या की हल के लिए उससे मदद मांग रहे हैं।

विज्ञापन


आरोपी ने वारदात में जिस जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया है, उसे फिरोजाबाद से ही लाया था। पूछताछ में उसने माना है कि उसने लड्डू में मिलाया जहर फिरोजाबाद से लिया था। इसकी पुष्टि करने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम उसे फिरोजाबाद लेकर गई है। पुलिस उसे उस जगह पर लेकर गई है, जहां वह रहता था और कथित तौर पर लोगों से ठगी करता था। पुलिस वहां से लोगों से पूछताछ कर सबूत इकट्ठा कर रही है।

फिरोजाबाद में आरोपी ने पिछले साल दोहरे हत्या के मामले में शामिल रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा का कहना है कि साक्ष्य की बरामदगी के लिए आरोपी को कई जगहों पर भी ले जाया जा सकता है जहां उसने कथित तौर पर पहले काम कर चुका है।
विज्ञापन


आरोपी को कोई पछतावा नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात को लेकर आरोपी को कोई पछतावा नहीं है। कमरुद्दीन कीपैड वाला फोन इस्तेमाल करता है और किसी का नंबर सेव नहीं करता है। आशंका जताई जा रही है कि वह पुलिस से बचने के लिए ऐसा करता था। हालांकि पुलिस उससे दूसरा फोन के इस्तेमाल की आशंका जता रही है और उसकी बरामददी का प्रयास कर रही है।

जादू टोना के नाम पर करता गलत काम
पुलिस पूछताछ में तांत्रिक कमरुद्दीन ने बताया कि वह 2010 में यूपी में अपने गुरु से जादू-टोने के नाम पर गलत काम सीखता था। उसका पहला शिकार राजस्थान के एक दंपत्ती थे, जो बच्चा पैदा नहीं कर पा रहा थे और इलाज के लिए उनसे मिले थे। महिला को उसके पति ने उसके कहने पर मार डाला था। वह बेसन के लड्डू और अंडे का इस्तेमाल करता था। पुलिस कमरुद्दीन की आर्थिक स्थिति की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें