फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 50 लाख रुपये जब्त, पिता-पुत्र सहित एक अन्य गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 10:48 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल वादों और जनसभाओं के जरिए जनता को लुभाने में जुट गई हैं। इधर, सोमवार को चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। निर्वाचन अधिकारी ने एक युवक, उसके पिता के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है। इन लोगों के पास से गाड़ी में 49,16,020 रुपये पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


आरोपियों ने दावा किया है कि ये रुपये व्यापार उद्देश्यों के लिए है। अधिकारी ने रुपये को पुलिस के हवाले कर आईटी डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन

चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़

दिल्ली चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। हाल में ही कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ली थी। इस कड़ी में सोमवार को पूर्व सांसद के बेटे के साथ एक अन्य पूर्व विधायक आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वाले नेताओं का टिकट भी मिल सकता है। हालांकि आप इससे इनकार कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली के दो करोड़ लोग आप के सदस्य होंगे।

इससे पहले बदरपुर से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह और पूर्व सांसद महाबल मिश्र के बेटे विनय कुमार मिश्र को केजरीवाल ने आप की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह भी थे। दोनों नेताओं के साथ कई पूर्व पार्षद भी आप में शामिल हुए। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रह्लाद साहनी और शोएब इकबाल आप में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें