फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करते थे ठगी, दो युवतियों समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, लक्ष्मी नगर में चल रहा था कॉल सेंटर
विज्ञापन

-6 स्मार्ट फोन, तीन बटन वाले फोन, 25 हजार रुपये कैश और अन्य सामान बरामद
-इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल तीन वारदातें सुलझीं, आरोपी कॉल करके एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ की नौकरी लगवाने का देते थे झांसा
-ऑनलाइन करवाते थे ठगी की रकम ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने एयर इंडिया एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों ने लक्ष्मी नगर इलाके में बकायदा एक कॉल सेंटर खोला था। यहां से पूरे देश में कॉल कर आरोपी बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मामले में दो युवतियों समेत कुल तीन आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान मोहम्मद जैद (30), सदफ (24) और तनीषा (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 स्मार्ट फोन, 3 बटन वाले मोबाइल फोन, 25 हजार कैश और अन्य सामान बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल तीन वारदातें सुलझी हैं।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम को एनसीआरपी पोर्टल के जरिए साइबर ठगी की एक शिकायत मिली थी। झारखंड निवासी एक युवक ने बताया कि उसे एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर 14500 रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उसे कॉल कर एयर इंडिया के एचआर विभाग से बताया। बाद में उसे ग्राउंड स्टाफ की नौकरी दिलवाने का झांसा दिया गया। पीड़ित ने उन पर भरोसा कर दिए गए नंबर पर यूपीआई के जरिए 14500 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे संपर्क खत्म कर लिया। ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि पैसे एक खाते में गए, जिसमें लक्ष्मी नगर के एक एटीएम से पैसे निकाले गए। 20 अगस्त को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि जिस खाते में ठगी की रकम गई वह वजीराबाद निवासी मो. जैद के नाम पर है। पुलिस ने उसे लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह ठगी की वारदात सदफ और तनीषा नामक युवतियों के साथ मिलकर करता है। यह लोग लक्ष्मी नगर इलाके में अपना कॉल सेंटर चलाते हैं। पुलिस ने वहां छापेमारी कर सदफ और तनीषा को भी गिरफ्तार कर लिया। वहां से कई मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने इनके पास से कई सिम कार्ड भी बरामद किए। छानबीन हुई तो पता चला कि इन लोगों ने देशभर के कई लोगों से ठगी की है। फिलहाल इनके नंबर से 3 शिकायतें लिंक हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने कितने लोगों के साथ ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें