फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हर्ष फायरिंग पर एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता समेत 3 गिरफ्तार, पार्षद आरोपियों के पक्ष में थाने पहुंचीं

Wed, 03 Sep 2025 08:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर गोली चलाने के आरोप में राष्ट्रीय पार्टी के नेता व फाइनेंसर सुंदर ठाकुर, उसके भाई अजय ठाकुर और रिश्तेदार अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी हैदर की तलाश है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के गांधी नगर स्थित कैलाश नगर में बेटी के बर्थडे पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। गोलियां चलने से एरिया में दहशत फैल गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इस संबंध में पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी उल्टा कॉलर को ही झूठी कॉल करने की बात कर फंसाने लगे।

विज्ञापन

आरोपियों का कहना था कि बर्थडे के दौरान गुब्बारे फूटने की आवाज को महिला ने गोली चलने की आवाज बताया। पुलिस कॉलर व आरोपी को थाने लेकर पहुंची तो स्थानीय निगम पार्षद आरोपियों के पक्ष में थाने पहुंच गईं। कॉलर के आरोपों पर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो मामले की हकीकत का पता चल गया।

स्थानीय लोगों ने भी गोली चलने की बात की। वहीं, पुलिस को घटना स्थल से एक खोखा भी बरामद हो गया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर गोली चलाने के आरोप में राष्ट्रीय पार्टी के नेता व फाइनेंसर सुंदर ठाकुर, उसके भाई अजय ठाकुर और रिश्तेदार अनुज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी हैदर की तलाश है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात को कैलाश नगर गली नंबर-15 से एक पीसीआर कॉल मिली थी। रितु भटनागर नामक महिला कॉलर ने बर्थडे पार्टी में गोली चलाने व उनकी छत पर गोली चलाने की शिकायत की। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रितु ने राष्ट्रीय पार्टी के नेता सुंदर ठाकुर पर आरोप लगाया था। वह खुद भी इसी पार्टी से जुड़ी हैं और दोनों के बीच राजनीतिक तनातनी चल रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को उल्टा सुंदर ने रितु पर ही झूटी कॉल करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों को थाने ले गए। इस बीच सुंदर ठाकुर के पक्ष में स्थानीय निगम पार्षद थाने पहुंच गईं और रितु के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के मामले की जांच की तो रितु के आरोप सही पाए गए। पुलिस ने रितु का बयान लेकर मामला दर्ज कर आरोपी सुंदर, उसके भाई अजय व रिश्तेदार अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया। इनका एक अन्य साथी हैदर पिस्टल के साथ मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें