फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में भाई-बहन और भांजे की मौत; एक बच्ची घायल

Mon, 21 Oct 2024 12:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार भाई, बहन और एक भांजे की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को उठाने नहीं दे रहे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कचंदूर से बासीन जा रहे थे। इसी दौरान सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दो साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी एक बाइक पर सवार थे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतकों में राजेश साहू (32), उसकी बहन ऋतु साहू (28) और 12 साल भांजी शामिल है। वहीं, दो साल की भांजी की हालत नाजुक है। ये सभी कचांदूर में बासीन जा रहे थे। इसी दौरान रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें