फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में तीन लोगों की मौत का मामला: फंदा लगने से गई सभी की जान

Mon, 29 Jul 2019 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने मृत लैब सहायक गुलशन दास (35) और उसकी मां कांता देवी (56) के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि गुलशन दास व सुनीता की शादी को 7 वर्ष नहीं हुए थे। इस कारण एसडीएम की जांच रिपोर्ट के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच में मां-बेटे के सुनीता को दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट कर घर से निकालने का पता चला है।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी दिल्ली के कैंपस क्वार्टर में शुक्रवार रात लैब सहायक गुलशन दास, उसकी पत्नी सुनीता और मां कांता देवी के शव फंदे में लटके मिले थे। देवेंद्र आर्य के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि सभी की मौत फांसी लगने यानी दम घुटने से हुई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


तीनों के ही शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पहले सुनीता, फिर गुलशन दास की मां कांता देवी ने फांसी लगाई। सुनीता ने शुक्रवार दिन में करीब दो बजे, कुछ देर बाद कांता और इनके करीब दो घंटे बाद गुलशन दास ने फांसी लगाई।

पुलिस के अनुसार, सुनीता व सास कांता में 25 जुलाई को बहुत ज्यादा झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुनीता ने अपनी मां कृष्णा देवी से लगातार बात की थी। सुनीता की कॉल डिटेल से पता लगा है उसने 25 जुलाई को मां से करीब दस बार बात की थी। कई बार यह काफी लंबी चली। 
विज्ञापन


सुनीता ने मां को बताया था कि सास व पति ने उससे झगड़ा किया है और ये लोग उसे दहेज के लिए मारते हैं। कांता बहुत ज्यादा बोलती थी और उसी की वजह से घर में झगड़ा होता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें