राजधानी की तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों को दुर्घटनावश होने की बात कही है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहली घटना नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास की है। बृहस्पतिवार को पुलिस को नांगलोई रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक पर 35 साल के युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी पहचान करने में जुटी है।