फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की 'नाक' पर हमला: त्रिपल राइडिंग करने से रोका तो हवलदार पर उठाया हाथ, चेहरे पर मारा पत्थर

Wed, 05 Oct 2022 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस झगड़े में एक आरोपी ने पत्थर उठाकर विनोद को दे मारा। पत्थर सिपाही के चेहरे पर लगा। इससे उसकी नाक टूट गई।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदिर मार्ग इलाके में त्रिपल राइडिंग करने से रोकने पर दिल्ली पुलिस के हवलदार का सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हवलदार विनोद के सिर में पत्थर दे मारा। हलवदार पीछे हटा तो पत्थर उसके चेहरे पर लगा। इससे हवलदार की नाक टूट गई। नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। तीसरा आरोपी मौके पर से फरार हो गया था। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंदिर मार्ग थाने में तैनात हवलदार विनोद अन्य स्टाफ के साथ मंदिर मार्ग इलाके में सोमवार सुबह पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्होंने पंचकुईया रोड पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रोका। पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल पर तीन लोगों के बैठने का कारण पूछा तो आरोपी झगड़ा करने लगे। 

इस झगड़े में एक आरोपी ने पत्थर उठाकर विनोद को दे मारा। पत्थर सिपाही के चेहरे पर लगा। इससे उसकी नाक टूट गई। घायल होने के बावजूद हवलदार विनोद ने अपने साथी पुलिसकर्मी साथ दो सगे भाई रोहित सोनी व रवि सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठा तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार दोनों आरोपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं। ये मोटरसाइकिल पर झंडेवालान मंदिर पर दर्शन करने आए थे। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीसरे आरोपी को पकडने के लिए दिल्ली में कई जगह दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें