फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ठगने वाले तीन नाइजीरियाई धरे, चार साल से कर रहे थे फर्जीवाड़ा

Sun, 09 Jun 2019 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर क्राइम यूनिट ने शादी का झांसा देकर व अन्य तरीकों से लोगों से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन नाइजीरियाई को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान फ्रंकलाइन चिनेडू, यूकेगबू इम्मावुल चिगोजाई और सैमुअल चिजोबा के रूप में हुई। तीनों भारत में चार वर्ष से अवैध रूप से रह रहे थे। आरोपी कई वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। इसके बाद पीड़ित के सामने शादी का प्रस्ताव रखते थे। 

आरोपी व्हॉट्सऐप के जरिये अमेरिका व इंग्लैंड के नंबरों से पीड़ितों से बात करते थे। विदेशी नंबर देखकर पीड़ितों को इन पर विश्वास हो जाता था। आरोपी कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं।
विज्ञापन


साइबर क्राइम यूनिट के डीसीपी अन्येश रॉय के अनुसार, साइबर क्राइम यूनिट को ठगी की एक शिकायत मिली थी। शिकायत में पीड़ित ने कहा था कि कुछ लोगों के ग्रुप ने लड़की बनकर शादी करने की बात कहकर उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए हैं। 

आरोपियों ने उससे रकम बैंक खातों में जमा करवाई थी। आरोपियों ने इंग्लैंड से भेजे गए पार्सल को छुड़ाने के नाम पर बैंक खातों में पैसे जमा करवाए थे। 

जब उसे पार्सल नहीं मिला, तो आरोपियों ने उससे और पैसों की मांग करना शुरू कर दिया। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर एसीपी आदित्य गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें