फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: फरीदाबाद में तेजी से बढ़ रहा कोरोना वायरस, तीन नए मामले आए सामने; शहर में अब 14 लोग संक्रिमित

Fri, 30 May 2025 08:22 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं, ऐसे में अब मरीजों की कुल संख्या 14 हो चुकी है। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामलों की पुष्टि की है। अब कोरोना के कुल मामले 14 हो चुके हैं। शुक्रवार को आए तीनों संक्रमित शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 47 वर्षीय व्यक्ति एनएचपीसी कॉलोनी का रहने वाला है, 44 वर्षीय व्यक्ति आईपी कॉलोनी का और 24 वर्षीय युवक एनआईटी का निवासी है। तीनों संक्रमित शहर की निजी कंपनियों में कार्यरत हैं और इनके संपर्क में पांच लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें संदिग्ध की श्रेणी में रखा है और सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

बीके अस्पताल में रोजाना करीब 10 मरीज कोरोना जांच के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को लिए गए दो सैंपल में एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव है। वहीं, दूसरे मरीज की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक शहर में कोरोना के 11 मरीज थे, जिनमें से छह मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पांच कोरोना मरीजों का घर में ही उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. राम भगत ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमित के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान तेज कर दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें