फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा कर कुवैत पहुंची तीन नेपाली महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 07:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा कर कुवैत पहुंची तीन नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी महिलाओं को कुवैत से वापस दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया था। जांच में पता चला है कि महिलाएं फर्जी कागजात के जरिए नेपाल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं और यहां बाहर निकले बिना कुवैत जाने वाली फ्लाइट में सवार हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई महिलाओं की पहचान लक्ष्मी, शोभा और रूपा के रूप में हुई है। तीनों नेपाल की रहने वाली हैं और खाड़ी देश में नौकरी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पास खाड़ी देशों में जाने के लिए संबंधित कागजात नहीं थे। 

हालांकि, दिल्ली आने के लिए कोई कागजात नहीं लगता है, इसलिए महिलाओं ने अपने पासपोर्ट पर नेपाल इमिग्रेशन की फर्जी मुहर लगाई। नेपाल से आने के दौरान उन्होंने पासपोर्ट के बजाय अपने मतदाता पहचान पत्र दिखाए।
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पर नेपाली एयरलाइंस की फ्लाइट से उतरकर महिलाओं ने बहरीन की फ्लाइट पकड़ ली। इस बात की जानकारी नेपाल एयरलाइंस की तरफ से इमिग्रेशन को नहीं दी गई। 

फ्लाइट से महिलाएं बहरीन होते हुए कुवैत पहुंच गई, जहां उनके फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस को आशंका है कि फर्जीवाड़े में नेपाल एयरलाइंस का कोई कर्मचारी भी शामिल हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें