नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आनंद पर्वत, दिल्ली निवासी दमन कुमार (31), पालम निवासी नरेंद्र कुमार (30) और दिल्ली कैंट निवासी कासिम खान (33) शामिल हैं। इनके पास से 18.44 ग्राम स्मैक व 13,250 रुपये बरामद किए गए है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मध्य जिले की जगुआर टीम-2 कवच ऑपरेशन के तहत 23 जून को सुबह 10 बजे रविदास मार्ग के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान आरोपियों को संदिग्ध हालत में घूमते देखकर जांच की गई और गिरफ्तार किया गया। दमन कुमार पर दो और कासिम पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। ब्यूरो