फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अचानक सड़क धंसने से तीन मोटर साइकिल गड्ढे में गिरीं 

Sat, 14 Mar 2020 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिणी सेक्टर-16 से सेक्टर 17 जाने वाली मुख्य सड़क शुक्रवार को अचानक धंस गई। मौके पर खड़ी तीन मोटर साइकिलें वहां बने गड्ढे में गिर गईं। एक कार का अगला हिस्सा भी धंसी हुई जमीन में लटक गया था, जिसे अग्निशमन दल ने रस्सियों से खींचकर बाहर निकाल कर उसमें बैठे चालक की जान बचाई। 

विज्ञापन


मौके पर बचाव व राहत कार्य में तैनात अग्निशमन अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से पता चला कि तीन मोटर साइकिलें जमीन में धंसी हुई हैं। फुटेज में जमीन धंसने के दौरान वहां किसी इंसान को नहीं देखा गया। अभी तक किसी की जान जाने की बात सामने नहीं आई है। 

दमकल विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि लीक पाइप लाइन से लंबे समय तक हुए जल रिसाव से सड़क के नीचेे की मिट्टी कट कर बह गई और उससे ये दुर्घटना हुई। 
विज्ञापन


दुर्घटना स्थल के आस-पास के हिस्से की घेराबंदी कर दी गई है। वाहनों के अलावा पैदल राहगीरों को भी वहां जाने से रोक दिया गया है। सड़क की जांच के बाद ही पता चलेगा कि कितनी दूर तक मिट्टी कट कर बह चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें