फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन और स्कूलों को मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिनों में चौथी बार दी गई धमकी, इस वर्ष अब तक 300 संस्थानों को दी जा चुकी है धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूलों में ई-मेल के जरिए धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पांच दिनों में चौथी बार धमकी दी गई है। शुक्रवार को दिल्ली के तीन और स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले हैं। धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। हालांकि किसी स्कूल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस साल अब तक 300 से ज्यादा संस्थानों को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे द्वारका स्थित मैक्सफोर्ट स्कूल, पीतमपुरा स्थित क्रिसेंट स्कूल और नजफगढ़ स्थित कांत दर्शन स्कूल में धमकी भरे ई-मेल मिलने की कॉल मिली। स्कूलों को टेरराइज़र्स111 नाम के समूह से ऐसा ई-मेल मिलने की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड सहित दिल्ली पुलिस की कई टीमें स्कूल परिसर में पहुंची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा धमकियों के फर्जी होने की पुष्टि होने से पहले, प्रत्येक परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान पूरा हो गया है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि साइबर फोरेंसिक टीमों ने संदेश भेजने वाले का आईपी एड्रेस पता करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें