गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद के मोहननगर चौराहे पर मुजफ्फरनगर जाने के लिए खड़े एक बुजुर्ग को कार सवार तीन बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर लूट लिया। आरोपी कार सवार बदमाश तीन अंगूठी, एक चेन और 15 हजार रुपये लूटकर पीड़ित को ग्रेटर नोएडा के खैरपुर गुर्जर चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।
वैशाली सेक्टर चार में रहने वाले सुनील मित्तल का दिल्ली में कास्मैटिक और आंध्रप्रदेश में लोहे का कारोबार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह अपनी बहन से मिलने मुजफ्फरनगर जा रहे थे। बस पकड़ने के लिए वह मोहननगर चौराहे पर खड़े थे।
इसी दौरान एक युवक उनके पास आया उसने मुजफ्फरनगर जाने की बात कही और उनके पास खड़ा हो गया। इसके बाद एक अन्य युवक आया और उसने मुजफ्फरनगर कितने समय में पहुंचने की बात पूछी।
इस पर युवक ने कहा कि एक स्टेट बैंक की कार मुजफ्फर नगर जाती है। सफेद एक्ससेंट कार चौकी ने नजदीक खड़ी है। दोनों युवकों के झांसे में आकर वह कार में बैठ गए। इस दौरान आरोपी कार को लोनी रोड से मोड़कर एलिवेटेड रोड होते हुए कार ले जाने लगा।