फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही कार में सचिवालय पहुंचे तीन मंत्री और तीन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सम-विषम योजना को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्री गोपाल राय और सत्येंद्र जैन के अलावा तीन सहयोगी अधिकारियों के साथ कारपूल की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कार का नंबर-एक है। करीब पौने ग्यारह बजे मुख्यमंत्री की कार सचिवालय पहुंची। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपनी सरकारी कार में सचिवालय पहुंचे, उनकी इनोवा कार का नंबर 0017 है।

शनिवार को वह बेटे की साइकिल से दिल्ली सचिवालय आएंगे। सिसोदिया ने कहा कि लोगों का अच्छा सहयोग मिला है। केजरीवाल की कैबिनेट के साथी शुक्रवार को अलग-अलग तरह की सवारी करके दिल्ली सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा यमुना विहार से मोटरसाइकिल पर दिल्ली सचिवालय पहुंचे। उनका कहना है कि ट्रैफिक इतना कम था कि 20 मिनट में सचिवालय पहुंच गए।
विज्ञापन

केजरीवाल के मंत्रियों ने भी अपनाया फॉर्मूला

सामान्य दिनों में एक घंटे से भी ज्यादा समय कार से लगता है। उन्होंने कहा कि रास्ते में कोई नियम तोड़ने वाला नहीं मिला। मिश्रा शनिवार को भी बाइक से ही सचिवालय आएंगे।

वह बोले कि करीब पांच-छह महीने बाद बाइक चलाई है। विधायकों ने अपने-अपने इलाके में जागरूकता भी फैलाई। सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सचिवालय के पास ई-बाइक की सवारी भी की।

समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार राजनिवास स्थित घर से पैदल आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक आए और फिर वहां से बस में सवार हुए। दिल्ली सचिवालय आने के लिए बस से उतरकर फिर पैदल चले।

सभी का कहना था कि सब कुछ इन 15 दिनों की सफलता पर निर्भर करता है। पर्यटन मंत्री इमरान हुसैन ई रिक्शा से दिल्ली सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बल्लीमारान विधानसभा से आता हूं जो नजदीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें