फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफाफा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार: बुजुर्गों को गिरोह बनाता है शिकार... कार और 22 कागज के लिफाफे भी मिले

Mon, 13 Oct 2025 10:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पता लगाया कि कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। 11 अक्तूबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड से तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिनगर थाना पुलिस ने बुजुर्गों को ठगने वाले लिफाफा गैंग के तीन सदस्यों दीपक, सागर और रोशन को गिरफ्तार किया है। आरोपी बुजुर्गों को कार में लिफ्ट देकर झांसे में लेते और बहाने से उनके गहने व नकदी को नकली गहनों से बदल देते थे।

विज्ञापन


डीसीपी दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 18 जुलाई को एक बुजुर्ग महिला ने ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। तीनों ने महिला से सोने के झुमके और चार हजार रुपये लेकर नकली गहनों वाला लिफाफा थमा दिया था।

थाना प्रभारी आशु गिरोत्रा की टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पता लगाया कि कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी। 11 अक्तूबर को सूचना मिलने पर पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड से तीनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली आई-10 कार, 22 कागज के लिफाफे, नकली गहने और असली नंबर प्लेट बरामद की। जांच में सामने आया कि दीपक पर एक, सागर पर कई और रोशन पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों ने स्वीकार किया कि वे जल्दी पैसा कमाने के लिए ठगी करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें