आउटर रिंग रोड, मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर इनकी कार को पीछे से किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ा तो इनकी बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रही एक अन्य कार तीनों को रौंदती हुई निकल गई।
हादसे में मोहम्मद शाहिद (65), इनके बेटे मोहम्मद फैज (28) और शाहिद के 10 साल के नाती हमजा की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद दोनों ही कार चालक मौके से फरार हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। मामले की छानबीन जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर इंसाफ की गुहार लगाई है।