फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: पुलिस के पास एक साथ पहुंचीं मोबाइल चोरी की करीब 300 शिकायतें, खाकी भी हैरान...चोरी होने की जगह एक ही

Tue, 10 Oct 2023 11:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

सेक्टर-65 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि समारोह के दौरान काफी लोगों के मोबाइल चोरी व गुम हुए हैं। इस बारे में थाना में काफी संख्या में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन जल्द ही सभी मोबाइल ईएमआई नंबर से ट्रेसिंग पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-59 में बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में संगीत समारोह के बीच बिजली गुल होते ही तीन सौ से अधिक मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। बिजली रात 8: 20 से 8:40  तक गुल रही। संगीत समारोह के दौरान पुलिस भी मौजूद थी। इस दौरान लोगों के सैकड़ों मोबाइल चोरी हो गए। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, कादरपुर गांव के लगते बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में आठ अक्तूबर की रात को सनबर्न कार्यक्रम था। जिसमें करीब 11 हजार लोग पहुंचे थे। इस संगीत समारोह में कई वीआईपी कतार में बैठे थे। अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद लोगों को अहसास हुआ कि उनके मोबाइल चोरी हो गए हैं। डीसीपी सिद्धांत जैन को शिकायत देकर शौर्य गुप्ता ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में वीआईपी लेन में थे। जिसमें उसके तीन अन्य दोस्त भी थे। रात 8:20 बजे उनके दोस्त ने कहा कि उसका मोबाइल गुम हो गया। अंधेरा होने के कारण वह अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट से उसका मोबाइल सर्च करने लगे।

15 मिनट तक सर्च करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला तो उसने अपना मोबाइल जेब में रख लिया। करीब 8.40 बजे उसका भी मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद वह अपने मोबाइल की लोकेशन सर्च करने लगा। इसके बाद उसने पुलिस को भी मोबाइल चोरी होने की शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उससे कहा कि वे अभी कुछ नहीं कर सकते, एफआईआर दर्ज करेंगे। रात करीब 10.20 बजे जब वह सेक्टर-65 थाना में पहुंचे तो वहां पर करीब 250 से अधिक लोग पहले ही मौजूद थे, जिनके मोबाइल भी संगीत समारोह के दौरान चोरी व गुम हुए थे।

एक ही दिन में दर्ज हुई सैकड़ों मोबाइल चोरी की शिकायत
सेक्टर-65 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि समारोह के दौरान काफी लोगों के मोबाइल चोरी व गुम हुए हैं। इस बारे में थाना में काफी संख्या में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन जल्द ही सभी मोबाइल ईएमआई नंबर से ट्रेसिंग पर लगाए जाएंगे। जल्द ही मोबाइल रिकवर कर लिए जाएंगे। पीड़ित ने बताया कि उसके मोबाइल को उसने अपने दोस्त के मोबाइल से ट्रेस किया। जो दिल्ली के शीलमपुर, चांदनी चौक तक ट्रेस हो रहा था।
विज्ञापन

समारोह के दौरान काफी मोबाइल चोरी हुए हैं। मोबाइल ट्रेसिंग की टीम ट्रैक कर रही है। पुलिस इस बारे में भी छानबीन कर रही है कि बिजली गुल होने के पीछे कहीं चोरों का तो हाथ नहीं था। - सिद्धांत जैन, डीसीपी साउथ , गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें