फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : पिछले 24 घंटों में अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार, विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज 

Mon, 09 Nov 2020 07:25 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


आरोपी गोविंद कुमार को सदरपुर गांव के पास सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चार बोरे में भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। 

नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बरौला गांव में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा और शेखर चौहान तथा जीतू चौहान नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनके पास से नौ बोरे पटाखे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें