फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक युवक से शादी के लिए तीन लड़कियों ने थाने को बनाया अखाड़ा, नस काटने...

Thu, 29 Mar 2018 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
cat fight
विज्ञापन

एक युवक से शादी करने के लिए उसकी तीन प्रेमिकाओं ने बुधवार को थाना सेक्टर-24 में हंगामा किया। एक युवती ने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवक मूलरूप से बुलंदशहर के नया गांव का रहने वाला है। वह सेक्टर-3 की एक कंपनी में नौकरी करता है। युवक पहले से बुलंदशहर की एक युवती से प्रेम करता था। यहां नौकरी के दौरान उसे त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी एक सहकर्मी से प्रेम हो गया।

दोनों सात साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दिसंबर 2017 में दूसरी प्रेमिका ने युवक की मुलाकात अपनी सहेली से कराई। इसके बाद युवक ने उसे भी प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन दिन पहले युवक केएक दोस्त ने युवतियों के सामने उसका भांडा फोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP POLICE - फोटो : SELF
इसके बाद तीनों युवतियों ने थाना सेक्टर-24 पहुंचकर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कर दी। पुलिस बुधवार को आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। सूचना पाकर तीनों युवती भी थाने पहुंच गईं। 

करने लगीं विवाद
थाने में युवतियों का युवक से शादी करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। युवक ने एक युवती से शादी से इंकार कर दिया, तो उसने थाने में ही हाथ की नस काटने का प्रयास किया। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद पुलिस ने नस काटने वाली युवती और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायल युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है, जबकि युवक को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य युवतियों ने आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट केस करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें