करोल बाग स्थित दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय में गुरुवार को तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के मुख्यालय वरुणालय कॉम्प्लेक्स के दूसरी मंजिल को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है।
संबंधित अधिकारियों ने तत्काल पूरे मुख्यालय को संक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।