फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दर्जन पार्षद बगावत के तेवर में, छोड़ सकते हैं भाजपा का दामन

Mon, 20 Mar 2017 11:33 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा आलाकमान का पार्षदों को टिकट नहीं देने का निर्णय महंगा पड़ता दिखाई देने लगा है। सूत्रों के अनुसार करीब आधा दर्जन पार्षदों ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ दूसरे दलों की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह जल्द भाजपा छोड़ने और नई पार्टी का दामन थामने का एलान करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के टिकट नहीं देने के निर्णय से वैसे तो उसके सभ पार्षद नाराज हैं, लेकिन करीब तीन दर्जन पार्षद पूरी तरह बगावत तेवर अपनाए हुए हैं। इनमें आधा दर्जन पार्षदों से दूसरे दलों में शामिल होने की हरी झंडी मिल चुकी है।

सूत्रों के अनुसार यह पार्षद अपने साथ वार्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहे हैं। बताया गया है कि भाजपा के इन पार्षदों की आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अन्य दलों में बड़े नेताओं से मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्हें पार्टी में शामिल कराने का आश्वासन दिया गया है। कई पार्षदों ने तो अपने समर्थकों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ दूसरे दलों की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है, लेकिन वह इस बारे में अभी खुलासा नहीं कर रहे हैं।

वह एक-दो दिन में इसका एलान करेंगे। इन पार्षदों में भाजपा के कद्दावर पार्षद बताए जा रहे हैं। इन पार्षदों से जुड़े लोगों का कहना है कि वह भाजपा में काफी समय से स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

उनको उनकी वरिष्ठता एवं योग्यता के अनुसार नगर निगम में पद नहीं दिए गए। अब उनको टिकट भी नहीं दिया जा रहा है। इस कारण उनके सामने पार्टी छोड़ने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा हे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें