फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आकाशीय बिजली गिरने और मकान ढह जाने से तीन की मौत, कई घायल

Fri, 23 Sep 2022 02:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से कोल तहसील के गांव नगौला में 65 वर्षीय बिस्मिल्लाह पत्नी नसीर खान की मौत हो गई। इसी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में मकान गिर जाने से सोमदेव और उनकी पत्नी मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में पांच दिन से हो रही तेज बारिश से जिले में आकाशीय बिजली गिरने और मकान गिरने से मलबे में दबकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अलग-अलग हादसों में कई लोगों के घायल होने की खबर है। 

विज्ञापन


बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से कोल तहसील के गांव नगौला में 65 वर्षीय बिस्मिल्लाह पत्नी नसीर खान की मौत हो गई। इसी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर में मकान गिर जाने से सोमदेव और उनकी पत्नी मानदेवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

तहसील गभाना के गांवरी गांव में 62 वर्षीय ज्ञानचंद की मकान गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। अतरौली क्षेत्र के हमीरपुर गांव में 65 वर्षीय नेम सिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि जिले भर में बारिश के चलते जन, पशु और फसल के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें