फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः वैन से टकराई कार, दोनों में लगी आग, तीन मरे, दो झुलसे

Thu, 24 Jan 2019 04:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद विहार के पास दो कारों में हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आनंद विहार इलाके में बुधवार शाम तेज रफ्तार ईकोस्पोर्ट कार सड़क के दूसरे कैरिजवे से गुजर रही ओमनी वैन से जा टकराई। भीषण टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दोनों कारों में सवार पांच लोग झुलस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि मृतक मुस्तफाबाद निवासी शमशाद (30), अब्दुल (28) और कृष्णा नगर निवासी गौरव सहगल हैं। मुस्तफाबाद निवासी इमरान (28) और सरिता विहार निवासी अक्षय (21) का लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाकया बुधवार देर शाम रामप्रस्थ के नजदीक रोड नंबर 57 पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज का है। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ईकोस्पोर्ट कार आईएसबीटी आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर की ओर जा रही थी। इसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर तोड़ते हुए यह सड़क के दूसरे कैरिजवे पर जा पहुंची। वहां वह अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार की ओर जा रही ओमनी वैन से जा टकराई। तेज टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और दोनों कारों से आग की लपटें निकलने लगीं। कार में सवार लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन आग की लपटों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की तुरंत कार तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसी बीच दो लोग दरवाजा खोलकर बाहर निकल गए, जबकि अगली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार में सवार लोगों के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें