फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  दिल्ली में अगले सप्ताह तीन दिन बारिश का अनुमान, तापमान रहेगा 36 से 38 के बीच

Sun, 19 Apr 2020 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मौसम विभाग का अगले हफ्ते तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार व मंगलवार को भी हल्की बारिश होगी। अगले हफ्ते बृहस्पतिवार को एक बार फिर बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इससे तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

विज्ञापन


मौसम में आए बदलाव से शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान ओले भी पड़े। इससे लोगों को बढ़ती जा रही गरमी से राहत मिली। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते दो दिन में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई है। शनिवार को दिनभर सूरज के साथ लुका-छिपी खेलने के बाद बादलों ने बारिश की फुहारों ने मौसम को सुहाना कर दिया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान लक्ष्मी नगर, पांडव नगर, आईटीओ, कनॉट प्लेस समेत कई जगहों पर ओले भी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें