दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना पर कहा, 'मुझे खुशी है कि मेरी दिल्ली की बहनें खुश हैं और जो वादा हमने दिल्ली की बहनों से किया वो हम निभा पा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली की बहनों से कहना चाहूंगी कि मैं हमेशा से उनके साथ हूं। पीएम मोदी की नेतृत्व वाली ये सरकार उनके साथ है। उनके सम्मान में, उनके सशक्तिकरण के लिए हम सदैन निर्णय लेंगे।"
दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा, "बहुत समय से एनसीआर में अलग-अलग विश्वविद्यालयों के चलने के कारण दिल्ली की जनता और शिक्षाविदों की मांग थी की दिल्ली में भी प्राइवेट विश्वविद्यालयों को काम करने का अवसर मिले। देश में अलग-अलग राज्यों ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों को जगह दी है और कम से कम कानूनों के साथ उच्चतम गुणवत्ता की शिक्षा बच्चों को मिले उसमें सरकारी संस्थानों के स्तर को भी ऊंचा किया जाए और साथ-साथ जो हमारे राज्य का पैसा बाहर के राज्यों और देशों में जाता है उसको भी रोकते हुए भारतीय मानकों के आधार पर प्राइवेट विश्वविद्यालय काम करें इस पर सरकार विचार कर रही है।"