फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में कार लूट के बाद जम्मू-कश्मीर में छिपे थे बदमाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 किलोमीटर तक चली हाई-स्पीड चेज के बाद कठुआ में हत्थे चढ़े बदमाश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
द्वारका जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की टीम ने कार लूट में तीन आरोपियों कोजम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान चरखी दादरी, हरियाणा निवासी साहिल (28), अंशुल उर्फ गोलू (30) और रेवाड़ी, हरियाणा निवासी हिमांशु (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के मुताबिक, 25 अप्रैल को पुलिस को एक घंटे के भीतर विकासपुरी और द्वारका नॉर्थ इलाके में लूटपाट की सूचना मिली। विकासपुरी में बदमाशों ने एक दुकानदार से 15 हजार रुपये लूट लिए, जबकि द्वारका नॉर्थ में वेगास मॉल के पास एक दंपति से उनकी फोर्ड इकोस्पोर्ट कार लूट ली गई। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। पुलिस ने 10 दिनों तक आरोपियों की तलाश की, जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के ठिकाने जम्मू-कश्मीर में होने का पता चला। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच दिनों तक जम्मू-कश्मीर में डेरा डाला। 7 मई को करीब 15 किलोमीटर तक हाई-स्पीड कार चेज के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें