फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत, दो के शव मिले

Fri, 28 Jun 2019 10:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से दर्दनाक खबर है। शुक्रवार की सुबह तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो बच्चों के शवों को निकाल लिया है। 
विज्ञापन

 
घटना दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की है। लोनी के टीला गांव में भारत सिटी के पीछे गंदे पानी में नहाने गए तीन बच्चे डूब गए। तीनों बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच थी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने 2 बच्चों के शव बरामद कर लिए। जबकि एक की तलाश जारी है।

मृतक अल्तमस अली पुत्र दिलशाद अली निवासी अंबेडकर कॉलोनी टिल्ला मोड़ थाना लोनी, अरहम अली (11) पुत्र इसरार अली निवासी अंबेडकर कॉलोनी टिल्ला मोड़ थाना लोनी और अभिषेक (9) पुत्र स्वर्गीय भगवान निवासी अंबेडकर कॉलोनी टिल्ला मोड़ थाना लोनी के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें