फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चों की डूबकर मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Thu, 30 Apr 2026 11:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक तालाब में गुरुवार सुबह तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
8 से 10 साल की उम्र के तीनों बच्चे नहाने गए थे, जहां अचानक डूब गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर 24 गोल्फ कोर्स - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली द्वारका इलाके में तीन बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना सेक्टर 24 गोल्फ कोर्स की बताई जा रही है। यहां एक तालाब में तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


यह घटना आज सुबह करीब 7:07 बजे हुई। सेक्टर 23 द्वारका पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने कर्मचारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अन्य सभी संबंधित एजेंसियों को भी तत्काल सूचित किया गया। 

मौके पर पहुंचने पर लगभग 8 से 10 वर्ष की आयु के तीन बच्चे तालाब में डूबे हुए पाए गए। अग्निशमन दल की सहायता से तीनों बच्चों को सफलतापूर्वक पानी से बाहर निकाला गया। बच्चों के कपड़े तालाब के बाहर मिले, जिससे यह संदेह है कि वे नहाने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी
डूबे हुए बच्चों की पहचान करने की प्रक्रिया अभी जारी है। अभी तक किसी भी बच्चे के लापता होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने इस दुखद घटना के संबंध में गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इस घटना ने गोल्फ कोर्स क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। तालाब के आसपास सुरक्षा घेरा या चेतावनी चिह्नों की कमी महसूस की गई है। स्थानीय निवासियों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतर इंतजाम की मांग की है। प्रशासन को भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें